August 8, 2026 4:52 am

यूपी नेपाल सीमा पर फर्जी जन्म व निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश 

एसटीएफ टीम ने गिरोह के एक सदस्य को दबोचा 

लैपटॉप, स्कैनर, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व फर्जी दस्तावेज के नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जनसेवा केंद्र खोलकर यूपी और नेपाल सीमा के आसपास में रहने वाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एसटीएफ टीम ने बुधवार सुबह तड़के बहराइच जिले के मूर्तिहा चौराहे के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को पकड़े गए आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, चेकबुक, स्कैनर व 2680 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग बहराइच जिले के मूर्तिहा चौराहे के पास फर्जी तरीके से जनसेवा केंद्र खोलकर यूपी और नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण बनाने का गोरखधंधा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम को लगाया गया। एसटीएफ टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे बहराइच जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र स्थित सेमरी मलमला निवासी प्रमोद निषाद को धरदबोचा। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रमोद निषाद ने बताया कि वह वर्ष 2021 जनसेवा केंद्र पर काम करने के बाद वर्ष 2022 में मूर्तियां तिराहे पर निषाद कंप्यूटर के केंद्र के नाम से जनसेवा केंद्र लाइसेंस बनवाकर शुरू किया था। वह बताया कि सैफ नाम के शख्स के जरिए अवैध तरीके से काम करना शुरू किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल सीमा के आसपास रहने वाले लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर भोले-भाले लोगों के हाथों थमा देता था। बताया कि एक व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 4500 रुपए लेता था और उसमें से मुख्य मास्टर माइंड सैफ 3500 रूपए देने की बात स्वीकार किया है। एसटीएफ के मुताबिक इनका एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को फंसाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें फर्जी प्रमाण पत्र थमा देते हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!