August 8, 2026 4:53 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने दो सूत्री मांगों का अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिया ज्ञापन

लखनऊ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय की अध्यक्षता में एक ज्ञापन आज अधिशाषी अभियंता विद्युत को सौंपा गया है। श्रीकांत उपाध्याय ने ज्ञापन के माध्यम से बताया। कि समय समय पर योगी सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को लाभकारी योजना प्रदान करती है। जिसमें उपभोक्ताओं को विद्युत बिल बकाया व चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट दी जाती रही है। व हालिया बिजली बिल राहत योजना 2025/26 लागू की गई है। जिसमें संगठन दो बिंदुओं पर मांग करता है।

1- तमाम ऐसे उपभोक्ता है। जिन्होंने भवन खरीदकर अब तक बिना देरी किए ईमानदारी से अपना बिल भरा है। उन भवन स्वामी पर मकान खरीद से पहले के विद्युत चोरी के प्रकरण बताकर नोटिस दिए गए है। व लाभकारी योजना में लाभ लेने के लिए बोला गया है। जबकि उन्हें सालों तक विभाग द्वारा बिजली चोरी की न सूचना दी गई। और न ही उनके बिल में बिजली चोरी के राजस्व की बढ़ोतरी की गई थी। उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच व उन भवन स्वामी उपभोक्ताओं को राहत देने व उनका शोषण रोकने का आदेश दिया जाए। व विभाग को आदेशित किया जाए। कि जिस व्यक्ति द्वारा विद्युत चोरी की गई। उसके ही भवन से विभाग राजस्व धनराशि की वसूली की जाए।

2- ऐसे उपभोक्ता जिन पर बिल बकाया या विद्युत चोरी के मामले है। और उनके घर मे हालिया कोई कमाने वाला नहीं या कमाने वाले का देहांत हो गया। ऐसे उपभोक्ताओं को शतप्रतिशत बिल माफी राहत देने व विद्युत चोरी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के अंतर्गत निःशुल्क नए कनेक्शन दिए जाए।

ज्ञापन देने में आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय, प्रदेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!