लखनऊ। वरदान इंटरनेशनल स्कूल गीतापुरी में स्कूल के बच्चों तथा स्कूल स्टाफ कोमहिला उपनिरीक्षक अन्नू सिंह, उप निरीक्षक उमंग कसौधन, महिला आरक्षी निधि जडेजा,महिला आरक्षी अंशू रानी, महिला आरक्षी प्रीति यादव, थाना गोमती नगर

विस्तार द्वारा सम्बंधित पुलिस हेल्पलाइन नंबर, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, साइबर क्राइम, यूपी कॉप एप, गुड टच बैड टच आदि के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,1076.112,108,101,1930 आदि के बारे बताया व साइबर क्राइम से बचाव और सुरक्षा के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं को वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध तथा अन्य महिला-विरोधी अपराधों के प्रति सचेत किया गया और उन्हें सुरक्षा एवं कानूनी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता हेतु प्रोत्साहित किया गया। यह अभियान स्थानीय महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में एक सार्थक कदम साबित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु कई प्रभावी सेवाएँ संचालित की जा रही हैं, जैसे 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन) 181 (महिला हेल्पलाइन)112 (आपातकालीन सेवा) 1098 (चाइल्डलाइन) 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) अप-कोप मोबाइल ऐप का उपयोग
इसके साथ ही स्मार्ट सिटी कैमरे, फील्ड पेट्रोलिंग यूनिट, एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में वे इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
यह कार्यक्रम लखनऊ पुलिस की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। इसका उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच विश्वास बनाना और महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों से अवगत कराना है।




