August 8, 2026 4:52 am

ग्राम पंचायत स्तरीय दलहन किसान पाठशाला का आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम साभमहमूद नगर गांव में शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तरीय दलहन किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पाठशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को दलहनी फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन, उन्नत बीज चयन, आधुनिक कृषि तकनीकों और कीट-रोग नियंत्रण के बारे में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में एडीओ एजी मानवेंद्र सिंह ने किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दलहन फसलों में उत्पादन बढ़ाने के लिए समय से बुवाई, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक विधियों को अपनाना और फसल चक्र का पालन करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने खेतों में नमी संरक्षण की तकनीकों, बीज उपचार के महत्व तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के तरीके भी विस्तार से समझाए।

मानवेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को व्यवहार में लाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाएं। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर इस तरह की पाठशालाओं के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने का प्रयास करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। पाठशाला के सफल आयोजन से किसानों में उत्साह देखा गया और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन की अपेक्षा जताई

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!