August 8, 2026 4:52 am

महंगे शौक ने बनाया गुनाहगार, तस्करी के आरोप में वेब सीरीज में काम करने वाले सहायक सलाहकार को मुंबई से किया गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीफ यूनिट आगरा की टीम ने एक ऐसे तस्कर को मुंबई से गिरफ्तार किया है जो फैमिली मैन व अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम करने की आड़ में मादक पदार्थ (एमडीएमए) की तस्करी में लिप्त हो गया।

नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अधिसूचना संकलन में सामने आया कि मूल रूप से देश की राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी मानसिंह पुत्र बाबूलाल मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी करने के आरोप में फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक एएनटीफ के मुताबिक फरार चल रहे तस्कर मानसिंह की तलाश में एएनटीफ यूनिट आगरा खोज में जुटी थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि करीब एक साल से फरार चल रहा तस्कर मानसिंह मुंबई के मरीना इनक्लेव बिल्डिंग मालवानी में रहकर फैमिली मैन व अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।

इस सूचना पर एएनटीफ के उपनिरीक्षक विनोद कुमार टीम के साथ मुंबई पहुंचे और हीरो बनकर तस्करी करने वाले तस्कर मानसिंह को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीफ के अफसरों के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर मानसिंह ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और वर्ष 2008 में मुंबई आकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने का ख्वाब देखा और कुछ फिल्मों में काम भी किया, लेकिन इसी दौरान उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई और फिल्म छोड़ जरायम के दलदल में कूदकर मादक पदार्थ एमडीएमए का बड़ा तस्कर बन गया। एएनटीफ यूनिट आगरा के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!