August 8, 2026 4:51 am

शीत ऋतु के दृष्टिगत रैनबसेरों में व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री विशाख जी.ने लिया व्यवस्थाओं  का जायज़ा 

चकबस्त, नबीउल्लाह रोड व निशातगंज स्थित रैनबसेरे का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओ का मुआयना किया

 

लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ श्री विशाख जी0 के द्वारा लखनऊ शहर के चकबस्त, नबीउल्लाह रोड व निशातगंज स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों में साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था, कंबलों की उपलब्धता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अलाव की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में रैन बसेरों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक तैयारियां निरंतर सुनिश्चित की जाएं तथा शीतलहर को देखते हुए कंबलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शीतकाल के दौरान रैन बसेरों में आश्रित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण में रैन बसेरों को निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए 

चकबस्त स्थित रैन बसेरा:- जिलाधिकारी द्वारा चकबस्त स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। उक्त के साथ ही रैनबसेरे में अलाव व गरम पानी की व्यवस्था भी पाई गई।

नबीउल्लाह रोड स्थित रैन बसेरा :- रैन बसेरे के केयर टेकर द्वारा बताया गया कि रैन बसेरे में दो ब्लाक में कुल 40 बेड की क्षमता हैं। इस समय इस रैन बसेरे में लगभग 28 लोग ठहरे हुए है। दोनों ब्लाक में पुरुष व महिलाओ के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम जोनल को निर्देशित किया गया कि मेन रोड पर भी निःशुल्क शेल्टर होम का साइन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरा ढूंढने में सुविधा रहे।

निशातगंज स्थित रैन बसेरा: रैन बसेरे के केयर टेकर द्वारा बताया गया कि रैन बसेरे में दो तल में कुल 75 बेड की क्षमता हैं। इस समय इस रैन बसेरे में लगभग 48 लोग ठहरे हुए है। दोनों तल में पुरुष व महिलाओ के ठहरने की अलग अलग व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उक्त रैनबसेरे में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। रैन बसेरे में शौचालय में गीजर और परिसर में अलाव की व्यवस्था भी पाई गई।

उक्त निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (वि/रा.), मुख्य अभियंता नगर निगम, जोनल अधिकारी नगर निगम, अपर नगर मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जर्नलिस्ट नुसरत अल्ताफ की रिपोर्ट

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!