August 8, 2026 4:52 am

गुडंबा: खुले नाले से छीना परिवार का सहारा, रिक्शा सहित गिरा चालक, मौत 

रिंग रोड पर हुई घटना का मामला

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे बने नाले एक रिक्शा चालक की जान ले ली। वह ई-रिक्शा लेकर रोजी-रोटी के लिए निकले थे कि खुले नाले रिक्शा सहित जा गिरे। नाले में गिरते ही उनकी मौत हो गई। घरवाले अब आंसू बहाते हुए अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।

गुडंबा थाना क्षेत्र सीमांत नगर कंचना बिहारी मार्ग स्थित कल्याणपुर निवासी 55 वर्षीय लखन कश्यप रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह लखन बुधवार को ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे कि जैसे ही वह रिंग रोड पर पहुंचे कि अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सहित खुले नाले में जा गिरे। नाले में ई-रिक्शा गिरते ही आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय लोग संदिग्ध मान रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला गया तो उसमें गिरते दिखाई दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!