August 8, 2026 3:59 am

एनआईए को मिली बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय हथियारों का 11वां सौदागर गिरफ्तार

हरियाणा सहित अन्य राज्यों के गन हाउस से अवैध असलहा व गोला-बारूद लाकर कर रहा सप्लाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने दबोचा

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए) ने गन हाउसों की मिली भगत से अवैध हथियारों का गोरखधंधा करने वाले फरार चल रहे पटना निवासी कमलाकांत वर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया वर्मा 11वां आरोपी जो हरियाणा राज्य सहित अन्य राज्यों से हथियार की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक काफी दिनों से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर पटना निवासी कमलाकांत वर्मा उर्फ अंकल जी गिरोह का 11वां सौदागर है। बताया जा रहा है कि कमलाकांत गिरोह की अगुवाई करने में अहम भूमिका रही है। एजेंसी के मुताबिक शातिर कमलाकांत वर्मा की गिरफ्तारी से पहले यूपी, बिहार और हरियाणा में दो दर्जन ठिकानों पर की गई तलाशी के बाद हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले एनआईए टीम रवि रंजन, शशि प्रकाश, विजय कालरा व लवकुश कालरा नाम के तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो गन हाउसों की मिली भगत से अलग-अलग राज्यों में अवैध असलहों की सप्लाई करते हैं। इस गोरखधंधे में कितने लोग और शामिल हैं जांच एजेंसियां जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!