August 8, 2026 4:52 am

पीएसी बल को और मजबूत बनाने की तैयारी पुलिस महानिदेशक ने दिया प्रशिक्षण पर जोर

प्रशिक्षण और नेतृत्व ही सुरक्षा की रीढ़: डीजीपी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीएसी मुख्यालय में 2025 के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ अफसरों और पीएसी बल के जवानों के बीच गुरूवार को भव्य सम्मेलन हुआ।

पीएसी मुख्यालय स्थित संवाद सभागार में वरिष्ठ अफसरों व सेना नायकों का भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ आर.के. स्वर्णकार ने की।सम्मेलन का शुभारंभ पीएसी सांस्कृतिक गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात जोन, सेक्टर एवं वाहिनियों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों और सेनानायकों द्वारा पीएसी से जुड़े अलग-अलग अहम विषयों पर क्रमबद्ध प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत पेश किए गए। प्रस्तुतीकरण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीकी प्रयोग, विभागीय कार्यवाही, जेम पोर्टल से खरीद प्रक्रिया, निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की रणनीति, मानसिक स्वास्थ्य, आरटीसी एवं पुलिस मॉडर्न स्कूलों में सुधार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!