August 8, 2026 4:52 am

कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चौक क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर में कबाड़ की गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही कबाड़ के गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर राख हो गया।

बताया जा रहा है गोदाम के पीछे रहने वाले बच्चे ठंड से बचने के लिए हाथ ताप रहे थे। तभी पीछे की तरफ से तेज लपट गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मौके पर दमकल की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के लिए फॉयर टीम ने ्यत्ररू से मदद ली। हौज पाइप बिछाकर पंपिंग स्टेशन से पानी लाया गया। इसके बाद आग बुझाना शुरू किया गया। आस-पास के लोगों ने भी आग बुझाने में फायर फाइटर की मदद की। आग बुझने के बाद अंदर देखा गया तो सरकारी तार भी मिली। जिसे सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है। कई बंडलों में लपेट के रखी गयी तार पूरी तरह जल गई। इसके अलावा प्लास्टिक के डिब्बे रखे हुए थे। जिसकी वजह से काला धुआं निकल रहा था।

जिस जगह पर आग लगी वहां आसपास करीब 60 झुगियां होंगी। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास की झुगियां में अगर आग फैल जाती तो काबू कर पाना काफी मुश्किल होता। घटना के बाद दमकल समय से पहुंचने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!