August 8, 2026 3:57 am

देश के प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

कार्यक्रम स्थल के पास होगा कड़ा सुरक्षा घेरा 

एटीएस, एसटीएफ, पैरामिलिट्री व स्थानीय पुलिस रहेगी मुस्तैद 

 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण व पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर सहित कई जिम्मेदार पुलिस अफसरों ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लेते हुए अधीनस्थों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम की सुरक्षा-व्यवस्था में एंटी टेररिस्ट (एटीएस) एसटीएफ, पैरामिलिट्री के जवान मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास कमांडो व पुलिसकर्मियों का कड़ा सुरक्षा घेरा रहेगा।

कार्यक्रम की सुरक्षा में पर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, पीएसी कंपनी, पैरामिलिट्री फोर्स व भारी मात्रा में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर लगातार एंटीसेबोटाज चेकिंग कराई जा रही है। गुरुवार को भी गहन चेकिंग के बाद ही लोगों को भीतर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। लोगों को कार्यक्रम स्थल या फिर आसपास धुम्रपान जैसे वस्तुओं व अन्य कोई सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षाकर्मियों का घेरा रहेगा। पुलिस कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के प्रमुख स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। प्रवेश द्वारों पर मेंटल डिटेक्टर से सघन चेकिंग के बाद ही किसी को भीतर जाने दिया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!