यूपी पुलिस में 32,679 पदों की निकाली भर्ती
कांस्टेबल से लेकर जेल वार्डर तक बनने का मौका
ए अहमद सौदागर लखनऊ। नए वर्ष पर योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती निकली है। बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दिया है। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी, विशेष सुरक्षा बल यानी एसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद शामिल हैं।
सिविल पुलिस में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10,469 पदों पर भर्ती होगी। पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। यूपी एसएसएफ में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी है।
शुरू हो गई ऑनलाइन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू हो गई है। 30 जनवरी, 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती हुई थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।




