मंदिर चलो अभियान के निमित्त तैयार सनातन रथ का हुआ उद्घाटन
हजारों की संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत
लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत चिनहट प्रथम वार्ड स्थित पार्षद कार्यालय पर राष्ट्रीय संत रितेश्वर जी महाराज का आगमन बुधवार को हुआ। स्थानीय पार्षद अरुण कुमार राय और मंडल अध्यक्ष कमल पांडे के अथक प्रयासों से पार्षद कार्यालय पर संत शिरोमणि रितेश्वर जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में बाबा का दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने बाबा पर पुष्प वर्षा कर धूमधाम से उनका स्वागत किया। वही बाबा रितेश्वर जी महाराज ने स्थानीय पार्षद अरुण कुमार राय द्वारा चलाए जा रहे मंदिर चलो अभियान के निमित्त तैयार धर्म ध्वजवाहक सनातन रथ का उद्घाटन किया और ऐसा अभियान चलाने के लिए अरुण कुमार राय को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय तथा संत कुट्टी पलटू दास आश्रम की महंत खुशबू दिनेशानंद,समेत हजारों की संख्या में गुरु के अनुयाई एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस तैनात रही।




