August 8, 2026 4:52 am

रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा पर अधिवक्ता ने लगाया धमकाने का आरोप 

तहसील दिवस में अधिवक्ताओं ने दरोगा के विरुद्ध शिकायत कर की कार्यवाही की मांग

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) एक अधिवक्ता ने चकमार्ग की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर थाना रहीमाबाद में शिकायत की तो रहीमाबाद के एक दारोगा द्वारा उसे थाने पर बुलाकर धमकाया गया और कहा गया कि इतनी धाराओं में मुकदमा लगाएंगे की सारी वकालत भूल जाओगे। नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील समाधान दिवस के अवसर पर मलिहाबाद में दरोगा के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विरोध जताया और उस पर जल्द कार्यवाही की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर दरोगा पर कार्यवाही नहीं की गई तो समस्त अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

थाना रहीमाबाद क्षेत्र के रुसेना मजरे मोहज्जीपुर गांव निवासी विमलेश कुमार राठौर अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भूमि के आगे चैना बेलवार खेड़ा चौराहे पर चकमार्ग की जमीन है जहां पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने थाना रहीमाबाद पर की थी लेकिन उल्टे दरोगा उमेश यादव ने विपक्षी से कहा कि तुम्हारा कब्जा है तुम कब्जा कर सकते हो। वही आरोप है कि विमलेश राठौर व विपक्षी को बुलाकर थाने पर पीड़ित को अलग ले जाकर दरोगा उमेश यादव ने कहा कि ज्यादा वकालत झाड़ोगे तो तुम्हारे खिलाफ इतनी धाराओं में मुकदमा लिखेंगे की सारी वकालत करना भूल जाओगे। आहत अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर रविवार को आपबीती बताते हुए वीडियो जारी किया था।

ये ख़बर भी पढ़ें…

बाबूजी ने सत्ता नहीं, संकल्प चुना था: योगी आदित्यनाथ

सोमवार को तहसील समाधान दिवस में दर्जन भर अधिवक्ता मलिहाबाद तहसील पहुंचे। अधिवक्ता को धमकाने के मामले में अधिकारियों से लिखित शिकायत की और उस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की। कार्रवाई न होने पर अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्यवाही न होने पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!