August 8, 2026 3:58 am

एएनटीएफ यूनिट मेरठ: 61 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर शामली से गिरफ्तार 

61.180 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन, एक लाइसेंस, एक पैन कार्ड, चार बैंक कार्ड व 5,390 रूपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थ (अवैध गांजा) को गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने गिरोह के एक तस्कर को शामली जिले से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास 61.18 किलो ग्राम अवैध गांजा, बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक कार्ड व 5, 390 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 31 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उनकी टीम ने शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास से बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र स्थित बोढा गांव निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 31 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आन्ध्र प्रदेश से अवैध गांजा लाकर बागपत जिले के आसपास इलाके में थोक में बेचता है। एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!