August 8, 2026 3:59 am

रहीमाबाद: सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी को

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद में आने वाले रविवार को रहीमाबाद के सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं आपको बता दें बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा भटपुरवा और दौलतपुर गांव में हर घर जाकर संपर्क अभियान चलाया तथा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों और सनातन धर्म के लोगों को अक्षत व पत्रक भेंट कर सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया है. हिंदू सम्मेलन जन संपर्क अभियान चलाया सनातनी परिवारों और भक्तों को श्रद्धापूर्वक अक्षत और पत्रक ग्रहण किया और सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी लोगों को घर-घर जाकर दिया

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में काफी उत्साह देखा गया तथा सनातनी परिवारों ने श्रद्धा पूर्वक निमंत्रण को स्वीकार किया बृहस्पतिवार को हिंदू महा संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा रहीमाबाद के जुगराजगंज,तरोंना, बांग्ला, आदि गांव में अक्षत व पत्रक देकर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया तथा लोगों को निमंत्रण के माध्यम से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया तथा रहीमाबाद में हिंदू सम्मेलन के द्वारा किए गए जा रहे कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह तथा उनके संगठन के सदस्यों के द्वारा प्रयास तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

हिंदू सम्मेलन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि समाज को संस्कार तथा संगठन और संकल्प के सूत्र में शामिल तथा आयोजन सामाजिक एकता और मजबूत करते हैं सनातनी संस्कृति के मूल्यों को संरक्षण व संवर्धन में सहायक होते हैं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सम्मेलन का समाज के लिए उपयोगी और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आश्वासन दिया है आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन तथा सनातनी लोगों को गांव तथा ग्रामीणों में प्रचार प्रसार के माध्यम से अभियान जारी करके लोगों को समिति के माध्यम से आने वाले रविवार को रहीमाबाद के जूनियर हाई स्कूल में इस हिंदू जन संपर्क सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है हिंदू सम्मेलन द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण तथा सनातनियों में काफी उत्साह देखने को मिला

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!