सवाई माधोपुर। अठाईस्या विकास सोसाइटी ने रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर रेल्वे उप महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन कई सालों से चली आ रही मांग दौसा गंगपुर रेलवे लाइन पर चांदनहोली से सिरसाली के मध्य रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर अठाईसया विकास सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल उप महाप्रबंधक से मिलकर रेलवे महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सोपकर रेलवे स्टेशन की मांग से अवगत करवाया।
मीडिया प्रभारी अशोक जारेडा चांदनहोली ने बताया कि उप महा प्रबंधक ने रेलवे स्टेशन की मांग को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान संयोजक डॉक्टर शंकर लाल मीना सिरसाली अध्यक्ष जगदीश भंवरकी, महासचिव कमलेश मीना, राकेश संचोली ,मीडिया प्रभारी अशोक जारेडा चांदनहोली उपस्थित रहे




