August 8, 2026 4:00 am

एएनटीएफ यूनिट सहारनपुर: झारखंड से लेकर यूपी में मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाला 50 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। झारखंड से यूपी के बदायूं और बरेली जिले के अलावा अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ (अफीम) की तस्करी करने वाले गिरोह की झारखंड के गिद्बौर थाना क्षेत्र स्थित बिसनापुर गांव निवासी कपिल पुत्र उमेश डांगी को एएनटीएफ टीम ग्राम सोनपुरा थाना बडका गांव जनपद हज़ारी बाग झारखंड से पकड़ा है। झारखंड राज्य के चतरा खूंटी क्षेत्र से सस्ते दामों में अवैध अफीम खरीदकर यूपी के अलग-अलग जिलों में महंगे दामों पर बेचता था। तस्कर कपिल कुमार मादक पदार्थ की तस्करी करने में काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक बदायूं जिले दर्ज एनडीपीएस के मामले में फरार बिसनापुर गांव निवासी कपिल कुमार सोनपुरा हजारीबाग जिले के बडका गांव क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मुखबिर ने दी थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर इनामी तस्कर कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनामी तस्कर ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!