लखनऊ। (संवाददाता) दुबग्गा क्षेत्र के इटौली में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तुलसी राम यादव द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज से पूर्व संसद केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर , बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला शमिल होकर सभी को मकर संक्रांति की बधाई शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित जनसमूह से लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाने की अपील की, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। कार्यक्रम में सतीश कुमार, आर.डी. पाल, संजय रावत, दयाराम यादव, निर्मल यादव, आदर्श मोहन मिश्रा, बबलू तिवारी, मधुर अवस्थी, मोहन, छबन सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनसंपर्क, सहभागिता और लोकतांत्रिक जागरूकता से परिपूर्ण यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। खिचड़ी भोग का यह आयोजन सुबह से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।




