बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में शादी के 17 साल बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पत्नी और और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछा और पत्थर भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक नीरज की पत्नी दिव्या के पिंटू के साथ नाजायज सम्बंध थे। नीरज को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी दिव्या ने प्रेमी रिंकू के साथ मिलकर हत्या की पटकथा लिखी। प्लानिंग के तहत हत्यारोपी रिंकू नीरज को दिल्ली से बुलंदशहर बुला लिया। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के अगवाल फाटक के जदीक दोनों ने शराब पी। जब नीरज शराब के नशे में बेसुध हो गया तब रिंकू ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक नीरज अपनी पत्नी दिव्या के साथ आये दिन मारपीट करता था। आये दिन मारपीट से परेशान दिव्या ने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली। बताया गया है दिव्या और नीरज का विवाह 17 साल पहले हुआ था। दिव्या का 14 और 9 साल का बेटा भी है। शादी के 17 बरस बाद पत्नी द्वारा पति की हत्या करवाना चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक और आरोपी सब दिल्ली में रहते थे।




