August 8, 2026 3:58 am

दिल्ली से बागडोगरा जा रहे फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप,इमरजेंसी लैंडिंग

टिशू पेपर पर लिखी मिली चिठ्ठी यात्रियों में मचा कोहराम 

बम होने की खबर मिलते ही हम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल में जुटी 

लखनऊ हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई 

फ्लाइट में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही है 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पौने नौ बजे उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6650 में बम होने की सूचना मिली। इस दौरान फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ हवाई अड्डे पर करा लिया गया। फ्लाइट के में हाथ से लिखा हुआ टिशू पेपर पर मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम है।

बताया जा रहा है कि विमान को आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया। फ्लाइट में 222 यात्री व आठ मासूम बच्चे सवार थे, जबकि दो पायलट व पांच क्रू मेंबर मौजूद थे।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए। सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई। जबकि आतंकवाद निरोधक दस्ता व पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-6650 दिल्ली से बागडोगरा जा रही थी कि इसी दौरान हाथ से लिखा एक टिशू पेपर पर मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम है। यह सुनते ही जहाज में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। अचानक बम होने की खबर मिलते ही पायलट रडार द्वारा मेसेज देते हुए लखनऊ हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पौने नौ बजे उतार दिया।

बताया जा रहा है कि टिशू पेपर पर हाथ से लिखा था कि बम है।

तभी किसी यात्री की अचानक उस पर नजर पड़ी। वह इधर-उधर न देखते हुए सीधे शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री यह सुनकर परेशान हो गए। यात्रियों ने क्रू मेंम्बर को बताया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी लगते ही। जांच के निर्देश दे दिए। बम होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस एटीएस, बम निरोधक दस्ते, जांच एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 222, यात्री, आठ मासूम बच्चे, दो पायलट व पांच क्रू मेंबर मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर हाईअलर्ट

दिल्ली से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही हाईअलर्ट भी जारी कर दिया गया है। हवाई अड्डे परिसर से लेकर बाहर तक भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!