August 8, 2026 4:49 am

विभूतिखंड: बिना अनुमति के हाईकोर्ट परिसर में दबिश डालना तीन पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, निलंबित 

अधिवक्ता की तहरीर पर दो दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रोज की मंगलवार को विभूतिखंड क्षेत्र स्थित उच्च न्यायालय में फरियादियों और अधिवक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। वकील अपने-अपने चैंबर में बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनने में लगे थे कि इसी दौरान एक अधिवक्ता के चैंबर पर दो दरोगा व एक कांस्टेबल जा धमके और वकील के पास बैठे एक शख्स को पकड़ने के लिए दबिश दे दी।

पुलिस का यह रवैया देख मानों अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूट पड़ा और बिना अनुमति अदालत परिसर में घुसे पुलिसकर्मियों को घेर लिया। वकीलों का ग़ुस्सा देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की तहरीर पर दरोगा उस्मान खान, लाखन सिंह व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बिना अनुमति हाईकोर्ट में घुसकर दबिश देने वाले पुलिस के आलाधिकारियों ने तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!