अयोध्या। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अयोध्या के प्रतिनिधि पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजय सिंह राजू निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नामांकन अवधि समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न किए जाने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक रूप से निर्विरोध घोषित कर दी गई।
निर्विरोध निर्वाचन को सहकारी और राजनीतिक हलकों में संजय सिंह राजू की मजबूत पकड़, व्यापक जनसमर्थन और निर्विवाद छवि का परिणाम माना जा रहा है। किसानों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच उनकी सक्रियता के चलते किसी भी अन्य संभावित प्रत्याशी ने चुनावी मैदान में उतरना उचित नहीं समझा।
मसौधा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति स्पष्ट होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और इसे संगठन की एकजुटता की जीत बताया गया।
इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संजय सिंह राजू का निर्विरोध चुना जाना किसानों और सहकारी संस्थाओं के भरोसे का प्रतीक है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक को एक अनुभवी और समर्पित प्रतिनिधि मिला है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने इसे संगठन की मजबूती का परिणाम बताया, जबकि जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह निर्वाचन पार्टी की नीतियों और जनविश्वास की जीत है।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद संजय सिंह राजू ने कहा कि किसानों, छोटे कर्जदारों और ग्रामीण जरूरतमंदों के हितों की रक्षा करना तथा सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, गिरीश पांडे डिप्पुल, शंभूनाथ सिंह दीपू, मुन्ना सिंह, महंत रमेश दास, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, काशीराम रावत, चंद्रभान सिंह, नीरज सिंह, दिवाकर सिंह, भारत वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




