August 8, 2026 3:57 am

सरकारी धनराशि को चुना लगाने वाला गिरफ्तार 

42 लाख अधिक रुपए गायब मिलने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आर्थिक अपराध संगठन द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तत्कालीन अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सरकारी रकम गायब करने के मामले टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बी 912 सेक्टर ए सीआईडी कालोनी महानगर में बीते 26 अगस्त 2013 को फर्म सिमरन फार्मा दुकान नंबर यूजीसी न्यू मेडिसिन अमीनाबाद के मालिक बलजीत सिंह से 52,49,000 रुपए जब्त किए गए थे। जिसे संबंधित विभाग ने 16 जून 2015 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कार्यालय में जमा किया था। विभाग ने माल खाना में रखी कैश पेटी को खोला तो अफसर दंग रह गए। देखा कि 42,23,100 रुपए गायब मिले।

बताया जा रहा है कि इस मामले की विभाग ने गहनता से छानबीन की तो कुल पांच लोग दोषी पाए गए। दोषी मिलते ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तत्कालीन आसूचना अधिकारी के खिलाफ महानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!