August 8, 2026 4:50 am

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बील लाख की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चार किलो अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन व 1,500 रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने गुरुवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से चार किलो अवैध अफीम, एक कार, मोबाइल फोन व 1,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है।

पंजाब राज्य सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ (अफीम) की तस्करी करने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जाल बिछाया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स है जो बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में कार में अवैध मादक पदार्थ रखकर कहीं तस्करी करने जा रहा है। इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक विकास यादव स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से कार सहित एक तस्कर को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित नौगवा गांव का रहने वाला है और एक व्यक्ति के लिए अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। हमेशा की तरह गुरुवार को भी अवैध अफीम लेकर तस्करी करने जा रहा था कि एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। एएनटीएफ यूनिट बरेली के उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!