August 8, 2026 3:00 am

अयोध्या: सीएचसी गोसाईगंज में एलएफटी-केएफटी मशीन का शुभारंभ, विधायक अभय सिंह ने बताया ऐतिहासिक पहल

अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में शुक्रवार को लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) मशीन का शुभारंभ गोसाईगंज विधानसभा के विधायक अभय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया।

विधायक अभय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को अपने ही क्षेत्र में आधुनिक जांच और बेहतर इलाज की सुविधा मिले, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि एलएफटी-केएफटी मशीन के शुरू होने से गोसाईगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब गंभीर बीमारियों की समय पर जांच संभव होगी, जिससे सही इलाज और जान बचाने में मदद मिलेगी। यह पहल सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाती है।

विधायक अभय सिंह ने कहा कि उनकी निरंतर कोशिश है कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। आने वाले समय में क्षेत्र को और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक अभय सिंह का आभार जताते हुए इस पहल का स्वागत किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!