August 8, 2026 3:00 am

एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी: दो करोड़ 35 लाख के अवैध मादक पदार्थ के साथ छह तस्कर गिरफ्तार 

770 ग्राम आर्गेनिक हाइड्रोपोनिक बीड्स (OG) , वर्ना कार, टाटा हैरियर कार, छह मोबाइल फोन, एक आईफोन व 1,02,514 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एकला बाजार के पास से एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने छह बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 770 ग्राम आर्गेनिक हाइड्रोपोनिक बीड्स (OG) 1,025 किलो ग्राम हेरोइन, दो महंगी कार, छह मोबाइल फोन, एक आईफोन व 1 02, 514 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध मादक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन के मुताबिक सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली छह लोग वर्ना कार व टाटा हैरियर कार में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ रखकर गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एकला बाजार के पास मौजूद हैं और कहीं सप्लाई करने जाने वाले हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम ने घेरेबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया। छानबीन में तस्करों की कार से दो करोड़ 35 लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुई है। आरोपितों की पहचान गोरखपुर जिले के खजनी निवासी शमशाद, गोला बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौली निवासी श्याम मोहन यादव, देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के निबा निवासी संतोष पाण्डेय, गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता, गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर निवासी राहुल दुबे व गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित मलाव निवासी मनोज चौरसिया के रूप में हुई है।

एएनटीएफ के इंस्पेक्टर अयनुद्दीन का कहना है कि पकड़े गए सभी तस्करों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग बड़हलगंज निवासी एक तस्कर के पास से थोक भाव खरीदकर लाते हैं और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अपने-अपने इलाके में ग्राहक तलाश कर बेचते हैं। इंस्पेक्टर एएनटीएफ अयनुद्दीन ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!