August 8, 2026 2:55 am

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश 

समाप्ति के बाद प्रबंधिका ने बच्चों को मिष्ठान वितरण किया 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी सोमवार को 26 जनवरी के मौके पर 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

ध्वजारोहण के बाद स्कूल के छात्र – छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया, जबकि स्कूल के बच्चों ने पूरे चिनहट बाजार में लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा। यात्रा कोतवाली परिसर पहुंची, जहां इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। समाप्ति के बाद स्कूल की प्रबंधिका ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया।

चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहा स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान कालेज की प्रबंधिका ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस स्कूल के बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर पूरे चिनहट बाजार होते हुए कोतवाली परिसर जाने के बाद स्कूल पहुंचे। इस दौरान बच्चों का जोश देखने लायक था।

वहीं भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। स्कूल की छात्राओं देशभक्ति गीत सुनाया।

इस मौके पर छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधिका ने कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका एवं कोषाध्यक्ष इरम अफरीन प्रधानाचार्य राम तिलक यादव, कल्लू, पंकज, अध्यापिका छवि, पूजा, मधु, रंजना के अलावा इरम अफरीन सहित कई अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहीं। ‌

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!