August 8, 2026 3:03 am

यूपी एसटीएफ: करोड़ों रुपयों की जीएसटी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार 

छह मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो आधार कार्ड, 17 चेकबुक, 11 पासबुक, नौ एटीएम कार्ड व 5200 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। करोड़ों रुपए की जीएसटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर यूपी एसटीएफ ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

इनका एक संगठित गिरोह है जो यूपी सहित अलग-अलग राज्यों के जिलों में बोगस फर्म का पंजीकरण कर फर्जी इनवाइस ई वे बिल के जरिए नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट का गोरखधंधा कर रहा था। करोड़ों रुपए से अधिक की राजस्व क्षति किए जाने का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपी बोगस फर्मों के जरिए से वास्तविक फर्मों को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट बेचते थे।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान विशाल गर्ग, बशारत व फरमान के रूप में हुई है। सभी जालसाज सहारनपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो अलग-अलग राज्यों के विभिन्न जिलों में बोगस फर्मों का पंजीकरण कर फर्जी इनवाइस ई वे बिल के माध्यम से जीएसटी चोरी कर करोड़ों रुपए की राजस्व क्षति पहुंचाते थे।

इस अंतरराज्यीय गिरोह का राजफाश कर एसटीएफ टीम ने सदर बाजार परिसर से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में दर्ज है।

एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि कूट रचित प्रपत्रों के आधार पर बोगस फर्मों का पंजीकरण कर उसके माध्यम से फर्जी इनवाइस ई वे बिल काटकर वास्तविक फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट कार्ड बेचकर राजस्व को क्षति पहुंचाते थे। एसटीएफ का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!