August 8, 2026 3:04 am

प्रयागराज: एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका सहित आठ गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रयागराज जिले में किराए के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस संचालिका सहित चार महिलाओं और चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बीते चार महीनों से सक्रिय था और मकान के भीतर कैमरे लगाकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। यह मामला कीडगंज इलाके का है।

पुलिस को सूचना मिली कि कीडगंज के माधवपुर इलाके में स्थित एक मकान में संदिग्ध युवक और युवतियों का लगातार आना-जाना है। मोहल्ले के लोगों ने भी कई बार इसकी शिकायत की थी। बुधवार को एक बार फिर सूचना मिलने पर एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव के नेतृत्व में कीडगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मकान के अंदर चार महिलाएं और चार पुरुष मौजूद मिले, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे रैकेट का खुलासा हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!