August 8, 2026 4:49 am

बिजनौर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बांदा जिले के उसरहनी गांव के रहने वाले महेंद्र यादव (29) के रूप में हुई है। वह बिजनौर थाना क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में अपनी पत्नी उमाकांती और तीन साल के बच्चे के साथ किराए पर रहते थे और मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम करीब 5 बजे महेंद्र मजदूरी कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह अपने बेटे के लिए दूध और बिस्कुट लेने गए। वहां से लौटने के बाद रात को अचानक उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनकी पत्नी उमाकांती ने पड़ोसी नरेंद्र को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद महेंद्र को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!