August 8, 2026 2:55 am

खण्ड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद ने किया विद्यालय में विद्यार्थियों को किया स्वेटर वितरण, स्वेटर प्रकार बच्चों के खिले चेहरे 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र में आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को मलिहाबाद ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कसमंडी कला में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पदम शेखर मौर्य जी एवं हरिशंकर राठौड़ ए आर पी मलिहाबाद ने विद्यालय परिसर में 35 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए।

स्वेटर वितरण के मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी, उपस्थित अभिभावकगण चम्पा देवी,राम देवी,राम किशोर,शिक्षकगण अजय कुमार, शाहिद अली आब्दी , अर्चना शुक्ला, आशा शर्मा, पूनम मौर्या उपस्थित रही।

वितरण समारोह प्रधानाध्यापिका श्रीमती विमला चन्द्रा के नेतृत्व में किया गया श्रीमती चन्द्रा ने बताया कि बच्चों को स्वेटर की कीमत अभिभावकों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है परन्तु जिन बच्चों के अभिभावकों ने स्वेटर नहीं खरीदें थे उन बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए प्रधानाध्यापक विमला चन्द्रा ने अपने निजी धन से स्वेटर वितरित किए हैं जिनमें कक्षा 8 की अनामिका, राधिका,कक्षा 7 की नव्या, पूजा, मिनाक्षी, शिवानी, सार्थक अमन मौर्य, ज्योति, मोहिनी, दीपांशी, सुमित, आंचल, सत्यम, अंकित,सूरज,शाहिल, आलोक, कार्तिक, धर्मेंद्र,सक्षम ,राज, सन्ध्या, अंकुश एवं अरसा आदि विद्यार्थी स्वेटर पाकर प्रफुल्लित नज़र आ रहे थे।

समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने सरकारी योजनाओं की सराहना की तथा प्रधानाध्यापिका ने मुख्य अतिथि सहित सभी के प्रति आभार प्रकट किया। सभी बच्चे ग्राम स्वेटर प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!