August 8, 2026 3:03 am

संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्रोत – चौधरी वीरेन्द्र कुमार

लखनऊ। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में मार्टिन पुरवा हजरतगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने संत गुरु रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज का जीवन दर्शन संपूर्ण प्राणी जगत के कल्याणार्थ उच्चतम आदर्श, समता, करुणा मैत्री का प्रतीक है।

करोड़ों लोगों के वैचारिक प्रेरणा का स्रोत है संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं न केवल उनके अनुयायियों के लिए बल्कि संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है उनके जीवन दर्शन का प्रचार प्रसार समाज में समता बंधुता को प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुरज कुमार गौतम, कोषध्यक्ष मनीष कुमार, ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर कान्ती देवी, निहारिका, सरोज, रविन्द्र राज, सुरेन्द्र कुमार गौतम, संजीता, अभिनव, अर्पिता, मुन्नी देवी गरिमा, मनीष कुमार, माया देवी, तकी अहमद, अनन्या सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!