August 8, 2026 3:00 am

सैरपुर: चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पोते ने ली बाबा की जान, चार दिन पहले हुई घटना का मामला 

इलाज के दौरान बाबा ने तोड़ा दम, फैली सनसनी 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों कत्ल किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।सैरपुर थाना क्षेत्र में एक पोते ने चाकू मारकर अपने बाबा की जान ले ली। 28 जनवरी को जमीन विवाद में उसने 88 वर्षीय बुजुर्ग को चाकू मारा था। तब से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया।

पुलिस के मुताबिक, 88 वर्षीय गजराज और उनके पोते रोहित उर्फ आकाश के बीच जमीन की बिक्री को लेकर विवाद हो गया था। इस पर रोहित ने गजराज को चाकू मार दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल गजराज को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी रोहित फरार हो गया। गजराज के बेटे ने उसके खिलाफ तहरीर देकर कातिलाना हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया था। अब हत्या की धारा केस तब्दील कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस टीम रोहित की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!