November 12, 2026 4:06 am

सुशांत गोल्फ सिटी: भाजपा विधायक के भतीजे ने की खुदकुशी 

फ्लैट के कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप 

साथी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने से आहत शिवम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सोमवार को तब हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भतीजे शिवम त्रिपाठी का शव फ्लैट के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शिवम के साथी ने उनके साथ धोखाधड़ी कर पैसों का घपला किया था, जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, बलरामपुर के शिवम त्रिपाठी सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित रिश्ता मैनहैटन में टावर नंबर ए2 फ्लैट संख्या 407 में किराए पर फ्लैट लेकर रहते थे। रविवार देर रात मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। फ्लैट मालिक को शक हुआ तो उसने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। फिर वीडियो बनाते हुए फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, अंदर जाकर देखा तो शिवम पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची तो परिजन को बुलाया गया। शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जिम का शौकीन था शिवम पैसों को लेकर था परेशान

परिजनों ने बताया शिवम त्रिपाठी को जिम का शौक था। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर जिम करने के दौरान के वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। शिवम प्रॉपर्टी का काम करते थे। काफी समय से उसके साथ काम करने वाले उसको पैसा नहीं दे रहे थे। कई बार शिवम ने उन लोगों से पैसे मांगे थे, उन लोगों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इससे शिवम मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि मृतक शिवम के फूफा विनय कुमार द्विवेदी गोंडा के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। मृतक शिवम त्रिपाठी के फूफा के विनय कुमार द्विवेदी गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।शिवम त्रिपाठी ने इंस्टा पर कई दबंगई वाले पोस्ट किए थे। शिवम के परिवार के दूसरे सदस्य एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शिवम के परिवार में पिता राजेश त्रिपाठी, मां, छोटा भाई प्रखर और अभिषेक हैं। परिजन ने आरोपी पार्टनर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!