August 8, 2026 3:00 am

महानगर: सिपाही की पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

दस साल से चल रही थी बीमार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महानगर थाना क्षेत्र में सिपाही की पत्नी ने जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलते देख परिवार वाले सन्न रह गये। आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का दस साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।

इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से मैनपुरी निवासी विष्णु प्रेमी यादव 32वीं बटालियन सरोजनीनगर में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में महानगर स्थित 35वीं बटालियन के सरकारी आवास में पत्नी पंकज उर्फ रूबी यादव (35), बेटे विराट और बेटी गौरी के साथ रहते हैं। विष्णु प्रेमी यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पंकज उर्फ रूबी का बीते करीब दस साल से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहती थीं। परिवार जल्द ही सरोजनीनगर स्थित 32वीं बटालियन के सरकारी आवास में शिफ्ट होने वाला था। शनिवार सुबह विष्णु प्रेमी अपने बेटे और बेटी को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक स्कूल में टेस्ट दिलाने के लिए लेकर गए थे। उस समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब वह बच्चों के साथ वापस घर लौटे तो पत्नी को उल्टियां करते हुए देखा।

इस पर उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने डॉक्टरों को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान मंगलवार सुबह तड़के उनकी मौत हो गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!