लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर उजेर अहमद जी, जीशान खान जी, अपने सैकड़ो साथियों 300 से अधिक किसान साथी युवा साथी माताओ बहनों के साथ
संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय माल पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान जी से मुलाकात कर संगठन के सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान जी ने समस्त साथियों माताओ बहनों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई उजेर अहमद जी की निष्ठा को देखते हुए संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जी ने जीशान खान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला सचिव तौकीर अहमद जी को युवा मोर्चा तहसील सचिव मलिक शेख जी को युवा मोर्चा ब्लॉक सचिव नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान कर संगठन के नियमों को बताया इस मौके पर मलिहाबाद ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत जी , मलिo ब्लाक प्रभारी राजेंद्र पासी जी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल रावत जी, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी , धर्मेंद्र सिंह जी, मोo मुराद शेख जी, शिवम सिंह जी नवीपनाह, सुभाष रावत जी , संतोष तिवारी जी , नन्दलाल मौर्य नंदू जी ,अनूप तिवारी जी , विनोद यादव जी, धीरेंद्र जी, राम कुमार गौतम जी, नारायण गौतम जी, प्यारे लाल रावत जी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम सिंह केतकी रावत सोनी रावत राम जानकी रावत उर्मिला रावत सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहें।




