दुकानदारों को दी चेतावनी, कहा अगर चाइनीज मांझा मिला तो खैर नहीं
ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दिनों और बुधवार को राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे की धार गला कटने से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश और डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस ने गुरुवार को चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ गहन चेकिंग अभियान चलाया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने टीम के साथ कस्बा चिनहट में बिकने वाली पतंग व मांझे की दुकान पर चेकिंग की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस दौरान गहनता से चेकिंग की गई। उन्होंने मांझा बेचने वाले दुकानदारों से दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित मांझा बेचते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




