August 8, 2026 3:58 am

मुस्तैदी: इंस्पेक्टर गाजीपुर ने टीम के साथ चलाया प्रतिबंधित मांझे खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान 

चौकी प्रभारी भूतनाथ सुशील कुमार दल-बल के साथ मांझा बेचने वाली दुकानों पर गहनता से की चेकिंग

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर और लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे से कटकर एमआर मोहम्मद शोएब की हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण तथा पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देशन में मंगलवार को इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में भूतनाथ चौकी प्रभारी सुशील कुमार की टीम ने क्षेत्र में मांझा बिकने वाली दुकानों की गहनता से चेकिंग की।

चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने चेकिंग अभियान के दौरान पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों से कहा कि किसी के पास चाइनीज मांझा मिला तो ठीक नहीं होगा।

बुधवार को मांझे की धार से कटकर मोहम्मद शोएब की हुई मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

महकमे तक जानकारी पहुंचते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण एक्शन में आ गए। उन्होंने शहर भर के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया दुकानों पर बिकने वाले प्रतिबंधित मांझे पर रोक लगाने के लिए चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसी का पालन करते हुए इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या और भूतनाथ चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने दल-बल के साथ चेकिंग कर दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने प्रतिबंधित मांझा बेचा तो खैर नहीं होगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!