इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े भारतीय सेना के जवान अखिलेश सिंह की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। बदमाशों ने इस सनसनीखेज घटना को तब अंजाम दिया, जब वे कोर्ट में तारीख पर आए थे। वह अपनी कार उतर रहे थे कि असलहों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।
सरेराह हुई घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारों की तलाश में चारों ओर नाकेबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश सिंह भारतीय सेना के जवान थे। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को हाथरस की अदालत में किसी मामले में अपनी कार से तारीख़ पर जा रहे थे कि जैसे ही अखिलेश सिंह आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुन्नी देवी कोल्डस्टोरेज के पास पहुंचे कि तभी असलहों से लैस बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बेखौफ बदमाशों ने पहले कार, फिर कार के टायर में गोली मारी। जवान जान बचाने के लिए भागा तो बदमाशों ने पैर और सिर में कई गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि कातिलों की तलाश के लिए एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस की टीमें अलग-अलग दिशाओं में पड़ताल शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।




