April 21, 2026 4:53 pm

खूनी प्रतिबंधित मांझा: आखिर जागी पुलिस, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर छापेमारी 

तीन लोगों की मौत और घायल होने की खबर पर हुई सक्रिय 

राजस्थान राज्य दो की गर्दन कटी, मध्य प्रदेश में चाइनीज मांझे से 17 घायल व यूपी तीन लोगों की मौत, जबकि एक जख्मी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जौनपुर जिले के रहने वाले फिजियोथेरेपी समीर हाशमी, शिक्षक संदीप तिवारी और राजधानी लखनऊ के दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की प्रतिबंधित मांझे कटकर हुई मौत के बाद आखिरकार पुलिस की नींद टूटी और चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश पर छापेमारी के साथ-साथ चेकिंग शुरू की। राजधानी के सभी एसीपी ने अपने-अपने इलाकों की बाजारों में पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों पर गहनता से जांच पड़ताल की।

वहीं पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने पर कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस के अफसरों ने दुकानदारों से दो टूक कहा कि किसी ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुबग्गा क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय एमआर मोहम्मद शोएब की मांझे की धार से कटकर मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई थी जब वह घर से रोज की तरह मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि तभी हैदरगंज ओवरब्रिज के पास मांझे की धार गले में फंस गई, जिससे गले की नस कटने से मौत हो गई थी।

प्रतिबंधित (चाइनीज मांझे) से गला कटने से हुई मौत की खबर आग की तरह फैल गई। घायल हुए युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए और अवैध रूप से मांझा बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री का फरमान जारी होते ही यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने अवैध तरीके से चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी जोन के सर्किल अफसरों को अपने-अपने क्षेत्र में छापेमारी और गहनता से चेकिंग करने को कहा।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर सभी जोन के एसीपी थाना प्रभारियों के साथ खुद पतंग और मांझा बिकने वाली दुकानों पर पड़ताल की।

अफसरों का फरमान मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दुकानों पर गहनता से चेकिंग कर मांझा बेचने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!