August 8, 2026 2:59 am

प्रयागराज: युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली हुई 

शव की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

मऊआइमा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित नहर किनारे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब लग रही है।

शरीर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आंशका जताई जा रही है कि युवती के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना के भवानीगढ़ गांव के पास हल्का नंबर एक स्थित नहर किनारे एक युवती की लाश मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी के मुताबिक युवती की तस्वीर आसपास के थानों पर भेज दी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही शव की शिनाख्त हो जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!