August 8, 2026 3:00 am

फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बनकर धौंस जमाने वाला चढ़ा एसटीएफ टीम ने किया गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने शनिवार को एक ऐसे शख्स को बिजनौर जिले से गिरफ्तार किया है जो खुद इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य विभागों के अफसरों को कॉल कर धौंस जमाता था।

एसटीएफ ने गहनता से छानबीन तो पता चला कि खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी बताने वाला फर्जी है। पता चलते ही उसे धरदबोचा।

एसटीएफ के अफसर के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स है जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी डायरेक्टर बनकर पुलिस महकमे और अन्य विभागों के अफसरों को कॉल कर गलत तरीके से दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहा है।

इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने शनिवार को खुद को अधिकारी बताने वाले नटवरलाल मनोज चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह को बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ टीम मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!