August 8, 2026 2:59 am

अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दर्जन साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार

 रिटायर्ड बैंक अधिकारी से गायब हुई रकम को दिलाया वापस 

नाउम्मीद हो चुके बैंककर्मी की गाढ़ी कमाई मिलते ही खुशी से झूम उठे, पुलिस को दिया धन्यवाद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में साइबर जालसाज तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। अलीगढ़ जिले के साइबर सेल टीम ने शनिवार को एक दर्जन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर लोगों की करोड़ों रुपए डूबने से बचा लिया। साइबर सेल टीम ने रिटायर्ड पीएनबी बैंक अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा की खोई हुई एक करोड़ रुपए वापस दिलाया तो मानो सेवानिवृत्त बैंक अफसर खुशी से झूम उठे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नोडल अधिकारी साइबर सेल अलीगढ़ अम्रत जैन के मुताबिक बीते 31 जनवरी 2026 रिटायर्ड बैंक कर्मी दिनेश चंद्र शर्मा ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जालसाजों ने उनके खाते से एक करोड़ से अधिक रुपए ठग लिए। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में मुकदमा दर्ज जालसाजों की गर्दन तक पहुंचने की जिम्मेदारी सीओ साइबर संजना को सौंपी गई।

सीओ साइबर संजना ने भी तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए आतंक का पर्याय बने जालसाजों के घुटने टेका दिया और टीम के साथ शनिवार को एक दर्जन ठगों को गिरफ्तार कर लिया।

साइबर सेल की इस बड़ी कामयाबी को लेकर क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बन गया और लोग पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं खोई हुई एक करोड़ रकम हाथ लगते ही सेवानिवृत्त बैंक अफसर दिनेश चंद्र शर्मा ने पुलिस की बहादुरी को सलाम करते हुए शुक्रिया अदा किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!