November 12, 2026 3:08 am

मथुरा: तेज रफ्तार कंटेनर ने ली छह लोगों की जान, एक साथ हुई दर्दनाक मौत से मचा कोहराम 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख , मौके पर बचाव कार्य शुरू किया 

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मथुरा जिले यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर खड़े यात्रियों को रौंद दिया। इस भयावह घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे घटी। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सड़क के किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले तो बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने दुःख जताया

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कटरा औरैया निवासी सोनू विनोद, देवेश, राम सिंह, असलम बशरुद्दीन, संतोष रामवीर और प्रमोद साधु सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!