August 8, 2026 4:50 am

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक सम्पन्न

लखनऊ। (संवाददाता) आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मासिक विस्तार बैठक शनिवार को कस्बा गोसाईगंज स्थित यूको बैंक के निकट आयोजित की गई। बैठक का आयोजन संगठन के संरक्षक राकेश कुमार पाण्डेय (संपादक, कैनविज टाइम्स) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान अब्बासी एवं संतोष शर्मा की सहमति से संगठन के विस्तार को लेकर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। नव नियुक्त पदाधिकारियों में फुरकान राईन को जिला अध्यक्ष लखनऊ, मो. रईस को वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनऊ, दिव्यांशु त्रिपाठी को उपाध्यक्ष लखनऊ, धर्मेन्द्र कुमार को सचिव लखनऊ, अंकित यादव को जिला अध्यक्ष बाराबंकी, मिर्जा नासिर को प्रदेश उपाध्यक्ष, शिव मिश्रा को प्रदेश सचिव तथा विष्णु नारायण पाण्डेय को जिला महासचिव नियुक्त किया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का दायित्व सौंपा गया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!