August 8, 2026 3:44 am

मदरसा उम्मे सलमा लीलबनात में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

लखनऊ। अमेठी कस्बा स्थित मदरसा उम्मे सलमा लीलबनात में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की। इस अवसर पर जिला स्तर एवं प्रदेश के जाने-माने धार्मिक विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही,वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता मदरसा प्रबंधक मौलाना ताहिर नदवी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक शिक्षा हमें एकता, नैतिकता और सत्य का मार्ग दिखाती है, जबकि आधुनिक एवं विज्ञान की शिक्षा हमें प्रगति और उन्नति की ओर ले जाती है। दोनों प्रकार की शिक्षाएं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आलिमा उबैदा मुख्तार रहीं। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कार एवं दक्षता प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही मदरसा के शिक्षा प्रबंधन एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक प्रयास समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं ,उत्सव के दौरान बच्चों ने शैक्षिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!