August 8, 2026 3:00 am

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र से पूर्व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व विधान परिषद मे नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के कक्ष संख्या-77 मे आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक मे बजट सत्र 2026–27 से पूर्व रविवार को कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की।श्री मौर्य ने कहा कि बजट सत्र के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी प्रकार की चुनौती से सख्ती एवं संवेदनशीलता के साथ निपटा जाए।

उप मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी, त्वरित पुलिस कार्रवाई तथा आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि आमजन को सुरक्षित माहौल मिले और किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी तथा बजट सत्र के दौरान की जाने वाली तैयारियों से अवगत कराया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!