November 12, 2026 2:49 am

दो जिलों में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: घूस लेते लेखपाल व दरोगा सहित तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अयोध्या जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या इकाई ने घूसखोर दरोगा राजेश चंद्र पाल व लवदीप (प्राइवेट) को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन के निरीक्षक सुनील कुमार के मुताबिक मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर निवासी दरोगा आरोप पत्र लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी।

इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन मिर्जापुर इकाई के निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की टीम ने अभिलेखों में नामांतरण आदेश जारी कराने के एवज में पांच हजार रुपए की घूस लेते चकबंदी लेखपाल अरूण कुमार को धरदबोचा। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए लेखपाल जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!