August 8, 2026 3:40 am

जल भराव से ग्रामीणों को करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना, समाधान हेतु जिलाधिकारी से किया अनुरोध 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड माल की ग्राम पंचायत अनीपुर में सरकार द्वारा हर घर जल नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जिससे सभी ग्राम वासियों के हर घर के सामने पाइपलाइन डालकर टूटी लगाई गई थी जिससे लगातार 3 महीने से टंकी का पानी खुले आम सड़कों पर भर रहा जिससे जल भराव कीचड़ युक्त हो जाने के कारण सभी ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र के आने जाने वाले रागियों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री 1076 कंप्लेंट दर्ज करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक तक कर्मचारी अधिकारी की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं अंत में आज ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से प्रेस के माध्यम से अनुरोध कर रहे हैं कि जो टंकी का पानी सड़क पर खुलेआम भर रहा है इसको रोकथाम लगाई जाए समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!